चीताखेड़ा। नगर में इन दिनों जिनशासन में पर्वों के राजा पर्वाधिराज आठ दिवसीय आध्यात्मिक पर्युषण पर्व के अवसर पर भगवान श्री मुनीसुव्रत स्वामी की दिव्य प्रतिमा का इन दिनों प्रतिदिन नित्य नए आकर्षक श्रृंगार (अंगरचना) समाजसेवी राजेश जैन, रंजना बेन नवलखा द्वारा की जा रही है। प्रभु की दिव्य अंगरचना के दर्शन कर श्रावक श्राविकाएं अभिभूत हो रहे हैं। इसी दौरान पर्युषण पर्व के अवसर पर दुसरे दिन भगवान श्री मुनीसुव्रत स्वामी जी की लुभावनी मनमोहक अंगरचना हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।