मनासा। तहसील के गांव अखेपुर से कंजार्डा तक रविवार को चौथी पैदल यात्रा निकली। पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।
जानकारी अनुसार ग्राम अखेपुर से सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणजन चारभुजा नाथ मंदिर पर एकत्रित हुए और डीजे ढोल के साथ पैदल यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा गांव भाटखेड़ी, पड़दा, मांतारुंडी, रावतपुरा, पलासिया होते हुए करीब 25 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देर शाम 04 बजे कंझार्डा चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची जहां पर सभी पैदल यात्रियों ने चारभुजा नाथ का दर्शन कर क्षेत्र खुशहाली की कामना की। पैदल यात्रा में गांव के युवा महिलाए बालिकाओ सहित बच्चे बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।