BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2024, 12:33 pm
KHABAR : पोला अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में लगाई डुबकी, किया दानधर्म, घाट पर तैनात होमगार्ड के जवान, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। पोला व सोमवती अमावस्या पर सोमवार को जिले के हंडिया, छीपानेर, गोयत, लछौरा सहित अन्य नर्मदा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद गरीबों को दानपुण्य कर भगवान रिद्धनाथ व सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।


तवा डैम से पानी छोड़ने से हंडिया में भी नर्मदा में काफी पानी बढ़ गया है। इससे हादसे की आशंका के चलते पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। नर्मदा के जल में बैरिकेड्स लगाकर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जा रहा है। होमगार्ड एवं पुलिस के जवान नावों के माध्यम से स्थिति पर नजर बनाए है। वहीं पटवारी एवं पुलिस के जवान भी घाटों पर मौजूद है।


ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ स्नान पूजा का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहेगा। ।श्रद्धालुओं ने मंदिर, आश्रम, धर्मशाला सहित अन्य स्थानों पर रात गुजरने के बाद अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त से स्नान पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया था। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE