नयागांव। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर परिषद नयागांव के तत्वाधान में बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। मेले में आने वाले दुकानदारांे को प्लाट (भूखण्ड) वितरण कर दिए हैं। वहीं रेट चकरी झूला आदि लग गए हैं। प्राकट्य लोकदेवता पीरो के पीर रामा पीर बाबा रामदेवजी के मंदिर नयागांव पर विद्युत लाईट सज्जा की गई। मंदिर पर भादवा सुदी एक को 4 सितम्बर को सांयकाल मेले का शुभारंभ व भादवा सुदी बीज 5 सितम्बर को सुबह मंदिर में भजन मंडली प्रारम्भ होगा जो तीज तक लगातार चलते रहेंगे। भादवा सुदी बीज का मुख्य मेला रहेगा। इसी दिन बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन आसपास के गांवों से बाबा रामदेवजी के निशान लेकर आएंगे तीन दिन दिवसीय मेले में प्रथम दिन एवं 4 सितम्बर को प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा की भजन संध्या रात्री 8 बजे होगी। बीज 5 सितम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें कवि का नई पंडित, धीरज शर्मा (हास्य रस) कमल आग्नेय (ओज रस) रंजनी सिंह (श्रृंगार रस) मनोज गुर्जर हास्य राजकुमार बादल गीतकार एवं मंच संचालन करेंगे।