रामगंजमंडी। कोटा जिले की चेचट थाना क्षेत्र के सीमावर्ती खणी महादेव पिकनिक स्पॉट पर घूमने गए तीन से चार युवको पर पैंथर ने हमला कर दिया। हमले में तीनो ने इधर उधर भाग कर जान बचाई। पेंथर के हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे वन विभाग मध्यप्रदेश की टीम ने (राजस्थान) चेचट हॉस्पिटल से झालावाड़ भिजवाया जहाँ दो युवक का इलाज जारी हैं। वहीं एक युवक अभी भी जंगल में लापता है। जिसकी वन विभाग की टीम तलाश कर रही हैं।