झालावाड़। शहर के मिनी सचिवालय में सोमवार को अजीब हादसा हो गया जब मिनी सचिवालय के अटल सेवा केंद्र के सामने सीढ़ियों पर बैठे युवकों पर भर भरा कर पट्टीयां गिर गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया वहीं दो युवक बाल बाल बच गए। घायल युवक का नाम चेतन बताया जा रहा हैं। मौके पर मौजूद महिला थाना के थाना अधिकारी रामभरोसे मीणा ने तत्परता दिखाई और
घायल युवक को तुरंत गाड़ी में लेकर एसआरजी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में युवक का इलाज जारी हैं।