नीमच। मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच द्वारा गायक मुकेश जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक शाम मुकेश के नाम कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को शिक्षक सहकार भवन नीमच में आयोजित किया गया। जिसमें मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप के नॉन प्रोफेशनल कलाकारों द्वारा गायक मुकेश के गीतों को गाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अनिल चौरसिया (जिला अध्यक्ष कांग्रेस), भरत जाजू (समाजसेवी), किशोर जवेरिया (कृति संस्था), गुरु वचन बच्चन( संगीतज्ञ), आशा सांभर (समाजसेविका), रघुनंदन पाराशर (कृति संस्था), जेएस संगत आदि अतिथियों एवं संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती को पुष्पमाला से स्वागत कर किया गया।
एक शाम मुकेश के नाम कार्यक्रम को मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप एडमिन एडवोकेट खजानसिंह पंवार द्वारा सभी नॉन प्रोफेशनल कलाकारों को क्रमबद्ध तरीके से और कुछ नए कलाकारों को मंच प्रदान कर मुकेश जी को हार्दिक श्रद्धांजलि दी गई। सर्वप्रथम नवीन मकवाना द्वारा चंचल शीतल निर्मल और तारों में सज के, ललित कनेरिया द्वारा जाने कहां गए, मेरा जूता है जापानी और ये मेरा दीवानापन वायलिन बासूरी और सैक्सोफोन पर शानदार प्रस्तुतीकरण किया।
उसके पश्चात मलिक द्वारा एक प्यार का नगमा, राजेंद्र रोकड़े द्वारा चल अकेला चल और रुक जाओ जाने वाली, मनीष सक्सेना द्वारा चंदन सा बदन और राजकुमार लालवानी द्वारा दुनिया बनाने वाले और कहीं दूर जब दिन ढल जाए गीतों ने समा बांध दिया।
ग्रुप एडमिन एडवोकेट खजानसिंह पवार और प्रिया शर्मा द्वारा जे हम तुम चोरी से, डॉ दीपक ओझा और प्रिया शर्मा द्वारा मैं ना भूलूंगा और योगेश गहलोत डॉक्टर दीपक द्वारा शानदार युगल गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित संगीत श्रोताओं का मन मोह लिया। राजेश सेन निशा घारू द्वारा क्या खूब लगती, हो सजन रे झूठ मत बोलो, योगेश गहलोत द्वारा चांद आहें भरेगा, विजय मसीह द्वारा हमने तुमको प्यार किया है कितना, ओमप्रकाश पाटीदार द्वारा मैंने तेरे लिए सात रंग के विजय कुमार चौहान मेरी तमन्ना और ग्रुप एडमिन एडवोकेट खजानसिंह पवार एवं निशा घारू द्वारा फूल तुम्हें भेजा है खत में और ग्रुप एडमिन द्वारा जाने चले जाते हैं कहां गीत गाकर मुकेश जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्वर्गीय मुकेश जी द्वारा गए हुए गीतों को ग्रुप कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया और शानदार तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाया।
ग्रुप एडमिन एडवोकेट खजानसिंह पवार से जानकारी अनुसार प्रतिवर्ष मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किशोर कुमार, रफी साहब और मुकेश जी की पुण्यतिथि पिछले 3 वर्ष से मनाई जा रही है और नीमच शहर में संगीत गंगा बहती रहे यही प्रयास मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संगीत प्रेमियों को सदाबहार पुराने नगमे को सुनने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार चौहान और ग्रुप एडमिन पवार द्वारा बेहतरीन तरीके से करके दर्शकों को बांधे रखा। उक्त कार्यक्रम में ग्रुप के परामर्शदाता राजेंद्र शर्मा एवं श्रीपाल मानव एवं ग्रुप एडमिन एडवोकेट खजानसिंह पवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।