BREAKING NEWS
KHABAR : गंदे पानी और पेयजल शिकायतों पर सख्त हुईं.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला देवी बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का.. <<     दतिया में हत्याकांड को लेकर विरोध, कुशवाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित परिचर्चा.. <<     BIG NEWS : एमपी सहकारिता चुनाव, कांग्रेस ने अरुण.. <<     KHABAR : विशाल कुशवाहा हत्याकांड मामले में क्रॉस.. <<     BIG NEWS : सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक नीमच की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती.. <<     KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा.. <<     KHABAR : नेवी की 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल गोलीकांड पर भीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2024, 6:27 pm
NEWS : ग्राहक की संतुष्टि ही मुख्य ध्येय- वन्दना वजीरानी, अरबन बैंक की चन्देरिया शाखा ने स्थापना दिवस मनाया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि की चन्देरिया शाखा का स्थापना दिवस सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया।
चन्देरिया शाखा के स्थापना दिवस पर बैंक की प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी ने शुभकामनाएं देते हुए मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का समय है। इस प्रतिस्पर्धा के समय में ग्राहक को संतुष्ट करते हुए संकल्प- 2025 की ओर बढना है। ग्राहक की संतुष्ठि ही बैंक का प्रमुख ध्येय है। ग्राहकों को त्वरित समस्त तकनीकी युक्त सुविधाएं बैंक सदस्यों, ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। 
कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबन्धक दिनेश खण्डेलवाल ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं शाखा में मिले इसके लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। उन्होनें कहा कि ग्राहकों के सहयोग से ही कोई भी संस्था प्रगति कर सकती है ऐसे में सभी ग्राहक इस शाखा को आदर्श शाखा के रूप में विकसित करने में सहयोग प्रदान करे एवं ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी या असुविधा होने पर बैंक प्रबन्धन से सीधे सम्पर्क कर सकते है।
गोष्ठी के प्रारम्भ मे शाखा प्रबन्धक ने शाखा की प्रगति की जानकारी देते हुए समस्त ग्राहको का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राहकों ने बैंक द्वारा दी जा रही आधुनिकतम सुविधाओं के लिए बैंक अध्यक्ष आई एम सेठिया व संचालक मण्डल एवं बैंक प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्टॉफगण नये शाखा प्रबन्धक शुभम तरावत, अंकित तिवारी, सुखराम मीणा सहित विजय चौधरी, मुकेश काबरा, महेश जागेटिया, प्रदीप जायसवाल, कैलाश चन्द्र गगरानी, बसन्त राव, सत्यनारायण शर्मा, अब्दुल रज्जाक, नन्दलाल, भैरू प्रसाद शर्मा, अमरकंठ उपाध्याय, तुलसीराम गौड़, रतन लाल खटीक, भावना पारीक, गणपत लाल, कॅवरलाल गगरानी, मांगीलाल माली, हरलाल सुखवाल, शान्तिलाल मण्डोवरा, रविन्द्र शर्मा, जगदीश जाट, नरेन्द्र मोची, कुन्दन अजमेरा, रतनलाल बोहरा, पारसमल प्रजापत, लोकेश मेघवाल, गुड्डी बाई, गीता देवी, दीपक चौहान, आरती माली, मन्जू देवी, श्याम लाल, अनिल काबरा, अशोक कुमार जांगीड, ओमप्रकाश चेचाणी, अमन दाधीच, अरविन्द आदि उपस्थित थे। ग्राहकगणों द्वारा बैंक की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के बारे में सुझाव दिये एवं बैंक की सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा परिसर में विशेष सजावट की गई। 
कार्यक्रम का संचालन प्रबन्धक (प्रशासन) जे.पी. जोशी एवं आभार शाखा प्रबन्धक मनीष पाराशर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE