नीमच। 52 घंटे बीत जाने के बाद भी 06 साल के मासूम हसनैन का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया हैं। जिसको लेकर परिजनों में हताशा के साथ अब आक्रोश उत्पन्न होने लगा हैं। शासन-प्रशासन की टीम लगातार मासूम को नाले में खोजने का प्रयास कर रही हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली हैं।
मासूम हसनैन के परिजनों सहित स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी हैं कि अगर नाले का पानी नहीं रोका गया तो मंगलवार दोपहर के बाद धरना प्रदर्शन करेंगे।