BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2024, 11:32 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले का गांव टकरावद और सरपंच पति विवेक उर्फ़ झमकलाल, जैसे ही बुलेट पर होकर सवार निकले घर के लिए तो पीछे से आयी तेज़ रफ़्तार बाइक, फिर दुर्घटना के बाद मच गई अफरा तफरी, इलाज के दौरान 33 साल के युवा ने तोडा दम, क्षेत्र में छाई शोक की लहर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर        

Share On:-

मंदसौर। जिले की जनपद पंचायत मल्हारगढ़ की ग्राम पंचायत टकरावद के सरपंच प्रतिनिधि शुक्रवार रात्रि को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज मंदसौर के श्रीराम मोहन हॉस्पिटल मे चल रहा था। लेकिन सोमवार देर शाम सरपंच पति झमकलाल पाटीदार (33 वर्ष) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मल्हारगढ़ की ग्राम पंचायत टकरावद के सरपंच प्रतिनिधि विवेक उर्फ़ झमकलाल पाटीदार शुक्रवार को रोजाना की तरह ही देर शाम मंदसौर से टकरावद आ रहे थे तभी अचानक काचरिया कदमाला व रणायरा के बिच पीछे से आ रही बाईक ने टक्कर मार दी थी जिसमे झमकलाल पाटीदार गंभीर घायल हो गए थे व उनकी बुलेट के पीछे बैठे राजू शर्मा को मामूली चोट आई थी। गंभीर घायल झमक पाटीदार को मंदसौर श्रीराम मोहन हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। हादसा में गंभीर घायल झमक पाटीदार के लिए ज़ब AB पॉजिटिव  खून की जरूरत पड़ी तों नीमच-मंदसौर जिले के कई युवाओं ने रक्तदान कर 72 यूनिट रक्त दिया व उनका आपरेशन भी सफल हो गया था। झमकलाल पाटीदार के शुभचिंतको ने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से दुआ की तों बालाजी मंदिर पर हनुमान चालीसा के 108 पाठ भी किये गए। झमक पाटीदार के लिए इंदौर से डॉक्टर भी बुलाया गया था। वहीं उन्हें मंगलवार सुबह 8 बजे एयर एम्बुलेंस से अहमदाबाद ले जाने की व्यवस्था भी की जा रही थी लेकिन सोमवार शाम को इलाज के दौरान झमकलाल पाटीदार ने दम तोड़ दिया। झमकलाल पाटीदार की मौत की खबर प्राप्त होते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 8:30 बजे निज निवास से मुक्तिधाम के लिए निकली। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE