मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कंजार्डा चौकी के गांव खेड़ा वाराहजी में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से एक बाड़े में 4 गाय और 2 बछड़ों की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार शंभू लाल पिता धन्ना भोजपुरा गांव खेड़ा वाराहजी में रहकर अपनी गायों को जंगल क्षेत्र में चराने के लिए वहीं रहता था। बीती सोमवार को दिन भर जंगल में गाय, बैल और बछड़े चराने के बाद रात को बाड़े में छोड़ दी। रात करीब 9.30 बजे तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके कारण बाड़े में बंधे गाय और बछड़ों की मौत हो गई। सुबह जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पटवारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया गया।