BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती.. <<     KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा.. <<     KHABAR : नेवी की 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल गोलीकांड पर भीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2024, 3:07 pm
BIG NEWS : भ्रष्टाचार का अजगर बन पहुंचा जनसुनवाई में, हजारों आवेदन की पूंछ बनाई, रेंगने में फटे कपड़े, कहा कितने सबूत दे दिए, क्यों जांच नहीं की जाती भ्रष्टों की, तत्कालीन सीईओ गुरुप्रसाद पर भी लगाए गम्भीर आरोप, अब तक जांच के नाम पर शून्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग के हजारों आवेदन और सबूतों के दस्तावेज देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होता देख गांव के एक व्यक्ति ने इस बार अफसरशाही और सत्ता को जगाने का अनोखा तरीका अपनाया। शिकायतकर्ता ने आवेदनों और सबूतों के कागजों की लंबी माला बनाकर खुद पर लपेटकर अजगर की तरह रेंगता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां भ्रष्टाचार के अजगर के अंत के लिए नवागत कलेक्टर से उसने जांच और सख्त कारवाई की मांग की। बता दें पड़ोसी मंदसौर जिले में भी इसी तरह एक पीड़ित किसान समस्या की सुनवाई न होने पर जनसुनवाई में जमीन पर लौटता हुआ पहुंचा था। सरकार तक मामला पहुंचा तो कलेक्टर नप गये थे।
दरअसल नीमच जिले की पंचायत कांकरिया तलाई में निर्माण और विकास कार्यों के नाम पर तत्कालीन सरपंच और उसके पति पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप गांव के मुकेश प्रजापत द्वारा लगातार लगाए जा रहे हैं। मुकेश का कहना है कि उसने तथ्यों के साथ लोकायुक्त को भी शिकायत की, मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया लेकिन नीमच प्रशासन से लेकर शासन तंत्र कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उसका कहना है कि केवल कांकरिया तलाई में सवा करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ जिसके प्रमाण पेश किए लेकिन जनपद और जिला पंचायत जांच में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मुकेश ने तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए और ईडी की जांच की मांग की। 
कलेक्ट्रेट में जब मुकेश प्रजापत आवेदनों की पूंछ बनाकर अजगर की तरह रेंगता हुआ आया तो उसके कपड़े भी फट गए। जबकि तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई। 
मुकेश जिले ने नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को पूरा मामला बताया, कलेक्टर ने दोबारा पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। 
बहरहाल मुकेश भ्रष्टाचार के अजगर के एक प्रतीक के रूप में सरकारी तंत्र को चेताने आया, कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह अजगर व्यवस्था को निगल जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE