चित्तौड़गढ़। श्राद्धपक्ष की सर्वपितृ अमावस्या दो अक्टूबर को आस्था मित्र मंडल चन्देरिया, एवं श्याम रस महोत्सव समिति, चित्तौड़गढ़ द्वारा शहर के मध्य स्थित सिटी मोक्षधाम में एक शाम पूर्वजो के नाम श्रद्धाजली एवं चेतावनी भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक आस्था मित्र मंडल एवं श्याम रस महोत्सव समिति, चित्तौड़गढ़ के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ शहर में प्रथम बार एक नई परिकल्पना के साथ अनूठी भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भजन प्रवाहक दिलीप गवैया जोधपुर, जीतू धोरा रतलाम, अखिलेश ठाकुर निम्बाहेड़ा, महेश टांक निकुम्भ द्वारा श्रद्धांजलि एवं चेतावनी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।