BREAKING NEWS
KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2024, 5:47 pm
KHABAR : नायब तहसीलदार के आदेशों की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां, पटवारी भरत जैन के ऊपर पीड़ित ने लगाए मिलीभगत के आरोप, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विकासखंड मनासा से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गांव चिकली ब्लॉक निवासी अमीरचंद मेघवाल द्वारा आज जनसुनवाई में पहुंच कर मनासा अनुविभागीय अधिकारी पवन बारिया को शिकायत करते हुए बताया कि नायब तहसीलदार टप्पा कुकडेश्वर के समक्ष रास्ता विवाद को लेकर आवेदन पेश किया गया था। जिसका प्रकरण प्रचलित था उक्त प्रकरण में 26 जून 2024 को रास्ता खुला करवाने का आदेश पारित किया गया था। आदेश में नायब तहसीलदार द्वारा चिकली ब्लॉक के मौजा पटवारी भरत जैन को रास्ता खुला करवाए जाने के संबंध में आदेशित कर 03 अगस्त 2024 तक रास्ता खुला किए जाने का आदेश दिया गया था। किंतु उक्त आदेश की पटवारी द्वारा अवहेलना की गई और मौके पर रास्ता खुला नही करवाया गया। जिसको लेकर पीड़ित अमीरचंद द्वारा पुनः नायब तहसीलदार को अवगत करवाया गया जिस पर नायब तहसीलदार द्वारा पुनः आदेशित करते हुए 12 अगस्त 2024 तक रास्ता खुला करवाए जाने को लेकर पटवारी को सूचना पत्र दिया गया। लेकिन पटवारी द्वारा आज तक आदेशों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उक्त रास्ता खुला करवाने को लेकर राजस्व विभाग द्वारा एक दल का भी गठन किया गया जिसमे राजस्व निरीक्षण व अन्य चार पटवारी शामिल थे लेकिन उक्त सरकारी रास्ते पर आज भी  कब्जा है। पीड़ित अमरचंद मेघवाल ने बताया कि मौजा पटवारी भरत जैन द्वारा अतिक्रमण कर्ता से साठ गांठ की गई है और उसने मिलकर लेन-देन किया गया है इसी के चलते आज पटवारी द्वारा कोई कब्जा नही हटाया गया और ना ही रास्ता खुला करवाया गया। जिसको लेकर पीड़ित काफी परेशान है वह अपने खेत पर खड़ी फसल को निकालने व काटने को लेकर चिंतित है ओर न्याय के लिए की राजस्व विभाग के चक्कर लगा रहा है। पूरे मामले में जब हमारे द्वारा मौजा पटवारी भरत जैन से बात करना चाही तो उनके द्वारा हमारा फोन रिसीव नहीं किया गया। 
एसडीएम पवन बारिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरी जानकारी में है। जल्द रास्ता खुलवाया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE