सिंगोली। तहसील क्षेत्र के ग्राम पटियाल में पीने के पानी को लेकर ग्राम में हाहाकार मचा हुआ है। सरपंच सचिव की हट धर्मिता से परेशान होकर ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंच कर जनसुनवाई में ज्ञापन देते हुए अपनी पीड़ा तहसीलदार राजेश सोनी को सुनाई।
ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि हमारे ग्राम पटियाल में पेयजल पाईप लाईन डली हुई है। जिसमें घरो में नल का कनेक्शन होकर वार्ड कमांक 4 व 5 में नल आते रहे है परन्तु पिछले छः-सात महीने से पाईप लाईन में पानी नहीं आ रहा है। ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत वार्ड में कई बार हमने आवेदन व मौखिक कहा गया है मगर हमारी समस्या का कोई निराकरण नहीं कर हमारे साथ द्वेषता निकाल कर पेयजल की सप्लाई नहीं की जा रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव के द्वारा हमारे साथ पता नहीं किस बात का बदला लेकर हमें पेयजल की सप्लाई नहीं कर रहे है। जबकि ग्राम के अन्य वार्डो में पेयजल की सप्लाई निरंतर हो रही है। हम वार्डवासियो के साथ भेद-भाव किया जा रहा है।
यह कि पेयजल की सप्लाई नहीं होने से गाँव की औरते व आदमी दुर दुर से पानी
लाने के लिये विवश होना पड रहा है। अभी वर्तमान में बरसात की आवक होने के बावजूद जानबूझकर हमें पेयजल सप्लाई नहीं किया जा रहा है। जिस पर उसका निराकरण करने हेतु उचित कार्यवाही करने के लिए उक्त पेयजल की सप्लाई की पूर्ति करने हेतु ग्राम पंचायत को आदेशित करने के लिए आवेदन जनसुनवाई में दिया गया।