BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2024, 6:44 pm
KHABAR : रुणीजा के नाथ बाबा रामदेव का भव्य मेला कल से, तैयारियां हुई पूर्ण, हजारों की संख्या में पहुंचेगे भक्तजन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। चीताखेड़ा-हरनावदा के बीच झील में स्थित ग्राम पंचायत चीताखेड़ा एवं हरनावदा दोनों मेला समिति द्वारा अपनी-अपनी गांव की सीमा पर रुणीजा के नाथ पीरों के पीर बाबा रामदेव के अलौकिक मंदिर पर मेला समिति के तत्वावधान में कल दिवस 4 सितम्बर 2024 बुधवार से 72वां भव्य मेला प्रारंभ हो रहा है। मेले में दूर-दूर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मेलार्थियों के पहुंचने की संभावना है। 
उपरोक्त जानकारी बाबा रामदेव मेला समिति चीताखेड़ा अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया, हरनावदा मेला समिति अध्यक्ष श्यामलाल जाट ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि बाबा रामदेव के दिव्य दर्शन मात्र से मांगी मुरादें शीघ्र पूरी हो जाती हैं, कोडियन को काया......, अंधन को आंख......, बांझन को पुत्र की कृपा बरसाने वाले के चमत्कार से श्रद्धालुओं की भीड़ एक झलक पाने के लिए उमड़ती जा रही हैं। बाबा रामदेव के अलौकिक दरबार में दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दी है। मेले में रतलाम, मंदसौर, मल्हारगढ़, निंबाहेडा, चित्तौड़गड, नीमच, जावद सहित कई शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दिव्य दर्शन कर मेले में मेले का आनंद लेते हैं। कई भक्त अपनी मनोवांछित मुरादे पूरी होने पर बाबा के दरबार में ढोलक झांझ मजीरा और हारमोनियम स्वदेशी वाद्य यंत्रों की स्वरलहरियों  के साथ निशान (ध्वजा) लेकर भजन कीर्तन करते हुए पैदल बाबा की चौखट पर आकर मत्था टेक कर बाबा का धन्यवाद करते हैं। मेला समिति अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया अपनी टीम के साथ मेले को सफल बनाने के लिए रात दिन व्यवस्था में लगे हुए हैं। बाबा रामदेव अलौकिक दरबार को विद्युत रोशनी से जगमगाया गया है। मंदिर एवं मेला समिति सचिव शांतिलाल जैन, सचिव राधेश्याम कच्छावा, उपाध्यक्ष भगत मांगरिया, सुनिल आर्य, पप्पू कच्छावा, मुकेश आर्य, कारुलाल कच्छावा सहित बाबा रामदेव मेला समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर मेले को सफल बनाएं और बाबा के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE