मनासा। तहसील के गांव मोखमपुरा के श्री चारभुजा नाथ मंदिर से मालवा की वैष्णोदेवी महामाया भादवा माता मंदिर तक मंगलवार को पहली चुनर यात्रा आयोजित की गई।
मंगलवार सुबह 10 बजे डीजे ढोल के साथ श्री चारभुजा नाथ मंदिर मोखमपुरा से प्रारंभ हुई चुनर यात्रा ग्राम देवरी खवासा, महागढ़, बरडिया, मनासा, सावन होते हुए करीब 30 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर महामाया भादवामाता के दरबार पहुंची। जहां सभी धर्मप्रेमी लोगो ने चुनर चढ़ाकर क्षेत्र खुशहाली की कामना की। इस चुनरी यात्रा में सेकडो की संख्या में युवा, महिलाए, बच्चे शामिल हुए और डीजे ढोल की धुन पर नाचते झूमते हुए भक्तिमय माहौल का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद रहे।