चीताखेड़ा। जिनशासन धर्म में पर्वों के राजा पर्वाधिराज 8 दिवसीय पर्युषण महापर्व के अवसर पर आज 5वें दिन 4 सितम्बर 2024 बुधवार को श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में प्रतिदिन राजू खिमेसरा द्वारा कल्पसुत्र वाचन किया जा रहा है। वाचन के दौरान त्रिशला नंदन भगवान महावीर के जन्म वाचन का वर्णन सुनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री चंद्र प्रभ स्वामी जी और श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय को रंग-बिरंगे बल्बों से जगमगाया गया है।
उपरोक्त जानकारी श्री चंद्रप्रभ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील सगरावत ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि इस महोत्सव में जैन अनुयाई सभी छोटे-बड़े, युवा, बुजुर्ग, महिला-पुरुष सारे आवश्यक कार्य छोड़ अपने-अपने व्यवसाय, प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रख कर सहभागी बनेंगे। माता त्रिशला ने 14 स्वप्न देखें उसकी बोलियां बोलकर जन्म वाचन के पश्चात भगवान महावीर के बाल स्वरूप को पालना में झूला झुलाया जाएगा। भगवान के पालना जी को लेकर ढोल धमाकों के साथ गांव के निर्धारित मार्गो से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा।