मनासा। गांव देवरी खवासा में बंशीलाल पाटीदार की धर्मपत्नी एवं शांतिलाल पाटीदार की भाभीजी एवं मदनलाल, रामप्रहलाद की पूज्य माताजी एवं मोहनलाल, दशरथ, गुलाबचंद की काकीजी व अर्जुन, अनिल की दादीजी आभा कुंवर बाई (पंचावत) पाटीदार का निधन आज दिनांक 04 सितम्बर 2024 को हो गया हैं। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 04 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे निज निवास से मुक्तिधाम के लिए निकली। अंतिम यात्रा में शामिल प्रबुद्धजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उक्तजानकारी बद्रीलाल गुर्जर ने दी।
शोकाकुल-
समस्त (पंचावत) पाटीदार परिवार,
गांव- देवरी खवासा