मनासा। शिक्षक दिवस 05 सितंबर के अवसर पर रोटरी क्लब मनासा द्वारा कन्या शाला के सभा हाल में शिक्षा एवं समाज में अग्रणी सेवाए देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुवे क्लब अध्यक्ष निरंजन बसेर एवं सचिव नरेश वधवा ने बताया कि शिक्षक दिवस पर क्लब द्वारा स्थानीय कन्या शाला हाल में दोपहर 03 बजे एक गरिमामयी कार्यक्रम में समाज व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 20 शिक्षको रोटरी इंटरनेशनल क्लब रोटरी माल 3040 के माध्यम से नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 100 से अधिक शिक्षकों को उनकी सेवाओं हेतु टीचर्स एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्लब के सहायक मंडलाध्यक्ष आशीष गर्ग एवं पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष विजय जोशी विशेष अतिथि बतौर उपस्थित रहेंगे।