BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2024, 6:15 pm
BIG NEWS : मंडफिया धाम श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, पहले दिन की गणना में प्राप्त हुई इतनी दान राशी, पढ़े खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़​। श्री सांवलिया जी में मंगलवार को दानराशि गिनती शुरू हुई। पहले दिन 8 करोड़ रुपयों की काउंटिंग हुई। रविवार को भंडार खोला गया था, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण गिनती बंद कर दी गई थी। वहीं, सोमवार को अमावस्या के कारण काउंटिंग नहीं हो पाई। अब बाकी की गिनती बुधवार को होगी। सोने-चांदी का भी तोल बाकी है।

मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में चतुर्दशी पर खोले गए भगवान के भंडार की दान राशि की गिनती मंगलवार को शुरू हुई। सुबह राजभोग आरती के बाद यह गिनती शुरू हुई जो देर शाम तक चली। कड़ी सुरक्षा के बीच दान राशि के बोरों को लाया गया और काउंटिंग शुरू की गई। पहले दिन 8 करोड़ रुपयों की गिनती की गई। पहले दिन ही 8 करोड़ रुपयों की गिनती पहली बार की गई, जो की रिकॉर्ड है।

भारी मात्रा में नोट और चिल्लर की काउंटिंग बाकी
इसके बाद भी बड़ी मात्रा में नोट और चिल्लर की काउंटिंग बाकी है। इसके अलावा भंडार के सोने-चांदी और भेंट कक्ष, कार्यालय के सोने-चांदी और नकदी का विवरण भी आना बाकी है। बता दे कि रविवार को भंडार खोला गया था, लेकिन भीड़ के चलते काउंटिंग होना संभव नहीं लगा, जिसके कारण गिनती बंद करनी पड़ी।
इस दौरान श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, मंदिर मंडल सदस्य अशोक शर्मा, भेरूलाल सोनी, संजय मंडोवरा, श्रीलाल पाटीदार, ममतेश शर्मा, शंभू लाल सुथार, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नंदकिशोर टेलर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरक्षा एवं संपदा प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी, संस्थापन प्रभारी लहरी लाल धनगर सहित विभिन्न बैंकों व मंदिर मंडल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE