BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 11:37 am
BIG NEWS : पति की प्रताड़ना और परिवार में मान-सम्मान नहीं मिलने पर मेहनाज ने उठाया बड़ा कदम, हिंदू धर्म से प्रभावित होकर बनी मीनाक्षी, गायत्री मंदिर में पुत्रों के साथ पूरी की प्रक्रिया, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। इस मंत्र के मंत्रोचार के साथ 30 साल की एक महिला मेहनाज बी से मीनाक्षी बन गई। महिला ने अपने दो बेटों के साथ सनातन धर्म अपनाया। बड़े बेटे को नया नाम लव और छोटे को कुश मिला। सनातनी बनने के बाद महिला ने कहा- 15 साल से मर-मर कर जीवन जी रही थी। आज मैं ससुराल- मायका सभी पक्षों से मुक्त हो गई हूं। अब अपने बेटों के साथ सनातनी बनकर जीऊंगी।

मंदसौर जिले के धमनार की रहने वाली महिला मेहनाज बी (30) ने अपने दो बेटे फरान (12) और फैजान (11) के साथ सनातन धर्म अपनाया। बुधवार देर शाम कालाखेत स्थित गायत्री मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ महिला और उसके दोनों बेटों को दूध, दही, शहद, गंगाजल, गौमूत्र और गोबर से स्नान करवाया गया।

करीब डेढ़ घंटे चले मंत्रोचार के बाद सभी का नामकरण किया गया। सनातन धर्म में वापसी करने वाली मेहनाज बी को नया नाम​​​​​ मीनाक्षी मिला। जबकि बड़ा बेटा फरान खान को लव और फैजान खान को नया नाम कुश मिला। दोनों ने मां के साथ विधि-विधान से पूजन और आरती कर सनातन धर्म अपनाया। अब तक 45 लोगों को सनातनी बनाने वाले चैतन्य सनातनी की देखरेख में तीनों की घर वापसी हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE