मंदसौर। भारत स्काउट गाइड जिला संघ द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में प्रख्यात राष्ट्र संत श्री नमन जी वैष्णव, आचार्य देवेंद्र जी शास्त्री धारियाखेड़ी, अनीता दीदी मंगलामुखी गुरु, दीपिका (शिल्पा) बैरागी प्रदेश उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड के सानिध्य में अनेक शिक्षाविदो ने भारत स्काउट गाइड जिला संघ में नव प्रशिक्षित बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, कब मास्टर सेवारत एवं सेवानिवृत्ति शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और संस्कृति कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने वाग्देवी सरस्वती एवं स्काउट गाइड के जन्मदाता लार्ड वेडेन पावेल के चित्र को माल्यार्पण किया।
जिला मुख्य आयुक्त अंशुल बैरागी ने स्वागत भाषण देते हुए जिले की कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर स्काउट लोकेंद्र कुमार डाबी जिला उपाध्यक्ष ऐडवोकेट राहुल माली ने किया।