नीमच। शहर के ग्वालटोली में एक मकान के कमरे में बंद बकरियों पर खूंखार कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में 6 बकरियों की मौत हो गई। जबकि चार बकरियां गंभीर रूप से घायल हुई है। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की बताई जाा रही है। खूंखार कुत्तों ने लालू ग्वाला के घर एक हिस्से में बने कमरे में बंद 10 बकरियों पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब बकरियां जोर-जोर से आवाज करने लगी। तब परिजनों ने कुत्तों से बाकी बकरियों को छुड़ाया। परिजनों का कहना है कि तीन कुत्ते दरवाजे की गैप से अंदर घुस गए और बकरियों पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि शहर में आए दिन डॉग बाइट के मामले आ रहे हैं। बावजूद नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। अब खूंखार कुत्तों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि वे घर में घुसकर बकरियों को मार रहे हैं। नगर पालिका के गैर जिम्मेदाराना रवैया सही नहीं है। नगर सरकार को कुत्तों के आतंक निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाना होगा।
