सरवानिया महाराज। ग्राम बरखेड़ा चौहान तहसील जावद जिला नीमच ( सरवानिया महाराज) निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पटेल हीरालाल मालवीय का आज दोपहर 01 बजे 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मालवीय डा. रमेशचंद्र मालवीय, लवकुश क्लिनिक सरवानिया महाराज, प्रकाश मालवीय दीपक मेडिकल सरवानिया महाराज, लक्ष्मीनारायण मालवीय, शांतीलाल मालवीय ईंट व्यापारी के पूज्य पिताजी थे। वो भरापूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज गुरूवार को दोपहर 3.15 बजे निवास स्थान ग्राम बरखेड़ा चौहान (सरवानिया महाराज) से निकलकर ग्राम बरखेड़ा चौहान के मोक्ष धाम पर जायेगी।
मालवीय ने स्वर्गीय केबिनेट मंत्री घनश्याम पाटीदार के बहुत करीबी होकर जीवन पर्यन्त कांग्रेस संगठन के लिए कार्य किया। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।
