BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 4:45 pm
NEWS : शिक्षक दिवस पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां, गुरूजनों का किया सम्मान, बारहवीं के विद्यार्थियों ने करवाया शिक्षण कार्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा रोड़ कीर्ति नगर स्थित संत पाॅल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में गुरूवार को डाॅ सवर्पल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में विद्यालय प्रबंधक फादर बाबू चिरायथ एवं प्राचार्य फादर सेलविन राज की मौजूदगी में विविध सांस्कृतिक प्रस्तूतियों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रभारी सुषमा भांडारकर के निर्देशन में कक्षा आठवीं व बारहवीं के विद्याथिर्यों द्वारा प्राथर्ना नृत्य, ग्रुप डांस, युगल व समूह गान आदि मनमोहक कार्यक्रमों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। 
मीडिया प्रतिनिधि सुभाष तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल एसपीएल सूयर्प्रताप सिंह व श्रध्दा बिलोची के नेतृत्व में शिक्षकों, आफिस व सहयोगी स्टाफ का सम्मान किया गया। छात्रा अनादि जडसन व जोया परवीन ने शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं रखी व विजेताओं को उपहार प्रदान किए। इस दिन का मुख्य आकर्षण कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय में विधिवत शिक्षण कार्य कराना रहा। आभार शिक्षिका भारती पालीवाल ने जताया। 
कार्यक्रम में शिक्षकगण अभिषेक वैष्णव, राजवधर्न सिंह, संजय जैन, मैथ्यू वर्गीस, जिम्मी स्टीपन, सिस्टर जया, सुचिता, रम्या, अरूणा मेहता, अदिति करीर, सोनाली ओझा, रचना दशोरा, दिव्या विजय, तारा सेजी, प्रेरणा माहेश्वरी, कविता खटवानी, अश्विन टेवानी, कविराज सिंह तंवर, बाबू जाॅन आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE