चीताखेड़ा। स्थानीय गांव के मध्य रेगर मोहल्ले में स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर रेगर समाज द्वारा बाबा रामदेव जन्मोत्सव गुरुवार को बड़े ही हर्षाेल्लास उमंग के साथ मनाया गया। मंदिर पर रेगर समाज द्वारा 4 और 5 सितम्बर की रात्रि पूरी रात भर (जमला) भजन कीर्तन हुआ। प्रातः 11 बजे विशेष आरती के पश्चात बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा बैण्डबाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ प्रारंभ हुई, गांव के निर्धारित मार्गाे से परिभ्रमण करती हुई रेगर समाज धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए कारा बावजी चौक पर सर्वसमाज द्वारा स्वल्पाहार कराया गया।
विशाल शोभायात्रा बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ तथा ढोलक मंजीरों और तंदूरी की तान पर बाबा रामदेव के मधुर भजन रामदेव जी की निकली सवारी........., रुणीजा वाराआओ नी म्हारा देश........., चम चम चमके रे बाबा थारो देवरो......., चालो चालो रे बाबा के देव रे........., घोड़ा वारा बाबजी ओ थारा घोडा ने पाछो मोड़........., घणी घणी खम्मा मारा रुणीजा रा नाथ........ आदि निर्गुणी सु मधुर भजनों की प्रस्तुति गाते हुए रेगर समाज के युवा, बुजुर्ग ,महिला -पुरुष नाचते झूमते हुए बाबा रामदेव के जयकारों के जयघोष करते हुए गांव के रेगर मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला ,माणक चौक ,नीम चौक ,जैन गली, चांदनी चौक, बस स्टैंड से परिभ्रमण करते हुए बाबा रामदेव रेगर समाज धर्मशाला भव्य शोभायात्रा पहुंची।
शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन की ओर से जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन के सानिध्य में हेड कांस्टेबल अमित भावसार, आरक्षक श्याम व्यास, आरक्षक जितेन्द्र सिंह मुख्य रूप से सुरक्षा दृष्टि से तैनात थे। पूरी शौभायात्रा में मुख्य रूप से तोप द्वारा फूल बरसाकर स्वागत करते हुए चल रहे थे।जहां विशेष आरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण हुई। भव्य शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर पर शाम को पहुंची। जहां बाबा रामदेव की विशेष आरती के पश्चात शोभायात्रा विसर्जित हुई। जिस मार्ग से बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा निकली जगह जगह धर्म प्रेमियों द्वारा फूलों की बरसात कर शोभायात्रा में शामिल समाज जनों का स्वागत करते हुए कांच से निर्मित विशेष विमान में विराजमान बाबा रामदेव को नारियल ,अगरबत्ती ,लोबान, गुगर चढ़ा कर आशीर्वाद लिया।