BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 5:04 pm
NEWS : रामदेव जयंती मनाई, शोभायात्रा सम्पन्न, सालवी समाज की जिले की प्रतिभाएँ हुई सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भादवी बीज के उपलक्ष्य में बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिलेभर से समाज जन बड़ी संख्या में प्रातः 09 बजे ही सुभाष चौक पर उद्घाटन समारोह में जुटने लगे। शोभायात्रा का आगाज पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता सभापति संदीप शर्मा ने की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, नगर अध्यक्ष अनिल सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, महामंत्री महेन्द्र शर्मा, बालमुकुन्द मालीवाल, अशोक वैष्णव, रामगोपाल लौहार, टिंकू धामानी आदि उपस्थित थे। पूर्व राज्य मंत्री ने शोभायात्रा को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। तत्पश्चात बोदियाना झाँकी के साथ शोभायात्रा गोल प्याऊ, पुरानी पुलिया, बस स्टेण्ड, कलेक्ट्रेट होता हुआ इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम पहुँची जहाँ महाआरती हुई।
समापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बड़ौली, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, महामंत्री रघु शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक बंशीलाल चनिया के साथ सालवी समाज के चंदेरिया चौखला अध्यक्ष मदनलाल सालवी, सावा चौखला अध्यक्ष श्यामलाल सालवी, महासभा जिलाध्यक्ष भगवानलाल सालवी, प्रदेश प्रवक्ता रतनलाल सालवी, मन्नालाल सालवी, मांगीलाल सालवी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों के स्वागत के पश्चात् जिलेभर के बालक बालिकाओं का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ जिसमें बालिका खुशबु सालवी को कक्षा 10 के जिला स्तर पर एवं पूजा सालवी को कक्षा 12 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। वहीं समाज के जेईई चयन एवं नीट चयन के बालकों के साथ कुश्ती में राज्य स्तर पर खेली बालिका को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजन के सहयोगी रहे भामाशाओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव हंसराज सालवी, किशनलाल सालवी, दिनेश सालवी, केवलराम सालवी, कालूराम सालवी, पहलवान सालवी, राजेन्द्र सुरजना, भंवरलाल सालवी, भूपेन्द्र सालवी, रोशनलाल सालवी, गोवर्धनलाल सालवी, एडवोकेट गोपाल सालवी, रतनलाल पाटनिया, प्रभुलाल सालवी, मुकेश भंडारिया, राजूलाल सालवी, दीपक सालवी, गोपाल सालवी, किशोर सालवी, देवकृष्ण सालवी, प्रहलाद सालवी, रजनीश सालवी, मुकेश सालवी, किशन सालवी, महिला वर्ग से यशोदा सालवी, चंदा सालवी, मीरा सालवी गांधीनगर सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। संचालन दिनेश सालवी, हंसराज सालवी, राजेन्द्र सालवी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE