नीमच। बाबा रामदेव रेगर समाज समिति व नवयुवक मंडल बघाना नीमच द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लोकदेवता बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव के अवसर पर धनेरिया रोड बघाना स्थित रामदेव मंदिर पर 2 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन आज से किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को मंदिर पर आरती कर एक भव्य चल समारोह निकाला गया।
बाबा रामदेव मंदिर बघाना से विशाल चल समारोह निकाला गया। जिसमे बाबा का ध्वज, बैंड बाजे ओर डीजे लेकर भक्त झूमते नाचते दिखाई दिए। चल समारोह में बाबा की सवारी भी निकाली गई। जिसे सुंदर व आकर्षक रूप से सजाया गया। चल समारोह नई रेगर कॉलोनी गली नं. 1, गली नं. 2, धनेरिया रोड, अहीर मोहल्ला, फतेह चौक, होली चौक, मूलचंद चौधरी हाई स्कूल होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा, जहां पूजा, अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं चल समारोह का शहर के अलग-अलग स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चल समारोह में शामिल युवा महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमते नाचते हुए दिखाई दिए।