BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 5:31 pm
BIG NEWS : मोरवन बांध हुआ 51 फिट चादर चलने में मात्र 1 फिट पानी की आवश्यकता, क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। जिले सहित क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है। साथ ही जिले के बने छोटे बड़े बांध लबालब हो गए हैं। जिले की सबसे बड़ी सिंचाई योजना  52 फिट भराव क्षमता वाला मोरवन बांध 51 फिट भर चुका है। वेस्टवेयर चलने में मात्र 1 फिट पानी की आवश्यकता है। बांध भर जाने से किसानों सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त हैं। साथ ही दूर-दूर से लोग बांध को देखने के लिए मोरवन बांध पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि मोरवन चादर चलने पर दूरदराज से लोग चादर में नहाने का लुफ्त उठाने के लिए यहां पहुंचते हैं साथ ही नीमच सिंगोली रोड के नीचे से गिरता हुआ झरना भी लोगो को खूब लुभाता है।
20 किमी नहर से करीब 2 हजार हेक्टेयर में किसान को सिंचाई का फायदा मिलता है। मोरवन डैम की भराव क्षमता 15.7 मिलियन क्यूबिक मीटर है।
20 किमी लंबी है मुख्य नहर-
 मोरवन डेम से निकलने वाली मुख्य नहर 20 किमी लंबी है। मुख्य नहर से करीब 14 किमी की दो नहरें लोद और रुपपुरा निकलती है। इनसे 7 छोटी नहरे 15 किमी लंबी है। इनसे करीब 5 हजार किसानों के खेतों में सिंचाई होती है।
इन गांवों को मिलता है फायदा- 
डैम की नहर से 18 गांवों के किसान सिंचाई करते हैं। इनमें चौकानखेड़ा, लालपुरिया, बावल, सरवानिया महाराज, समेल, गणेशपुरा, बरखेड़ा मीणा, मुंकदपुरा, उपरेड़ा, नानपुरिया सहित जावद क्षेत्र के गांव शामिल है।
डैम के निर्धारण क्षेत्र में बने कुएं से सरवानिया महाराज व जावद पेयजल के लिए पानी सप्लाई होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE