भवानीमंडी। बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति रामनगर द्वारा बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बैंड बाजे के साथ नृत्य करते हुए नाना प्रकार की झांकियां के साथ बाबा रामदेव, डाली, सुगना बाई आदि की मनोरंजक झांकियां बनाई गई। जिसमें मेघवाल छात्रावास भवानी मंडी की भूमि से जुलूस प्रारंभ होकर आबकारी तिराहा, संस्कृत स्कूल तिराया, नई सब्जी मंडी, अंबेडकर सर्किल, आबकारी चौराया होता हुआ वापस रामनगर मेघवाल छात्रावास भूमि पर पहुंचा। जुलूस में जगह जगह स्वागत किया गया। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर द्वारा अध्यक्ष बालमुकुंद मेघवाल को साफा बांध कर स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बालूसिंह चौहान, गणेश मंदिर समिति, भरतराज परेता, द्वारा भी पुष्प वर्षा की गई। वहीं महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस दौरान जुलूस में बालमुकुंद मेघवाल अध्यक्ष मेघवाल समिति भवानी मंडी, डॉक्टर श्याम लाल वर्मा, कल्याणमल मेघवाल, रामलाल वर्मा, पन्नालाल, प्रताप चंद, भवानीराम, मगनलाल एएसआई, शंभू लाल एएसआई, मोहनलाल वर्मा, पिरू लाल वर्मा, कालूराम मेघवाल, राधेश्याम, गोपाल लाल वर्मा, फकीरचंद वर्मा, मोहन सिंघानिया, बीरम, बजरंग लाल, नंदलाल, मदनलाल, सुरेश वर्मा, शम्भू लाल, गोपाल बर्मा, कैलाश चंद, रमेशचंद, रामप्रसाद मौजूद रहे।