गांधीसागर। गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिना दिशा अजान, गुरु बिन इन्द्रिय न सधे, गुरु बिन बढ़े न शान। आर्मी फैन्स शिक्षा एवं रक्तदान टीम मध्य-प्रदेश द्वारा संचालित श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधीसागर के विद्यालय परिसर में आज शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण सरपंच मनीष परिहार, ताराचंद टैलर, ब्रह्माकुमारी शीतल दीदी, संध्या चौहान (सेवानिवृत्त शिक्षिका), कृष्णा परिहार द्वारा किया गया। तत्पश्च्यात अतिथियों का परिचय एवं समस्त अतिथियों का स्वागत विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ग्रुप डांस में कई शानदार प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भगवान श्री गणेश के चित्रों को बनाया और मिट्टी के गणेश जी बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। आगंतुक अतिथियों ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को आदर्श जीवन, गुरु की महिमा जेसे विषयों पर विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में रेखा खण्डेलवाल, शशि नकरा, रिंकू नकरा, रेखा बागडी, विश्वभारती टैलर, सिमरन सुमन, कु शिवानी मंडल, कनिका मंडल, सहर कुरेशी, कृष्णा भाट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व अंत मे आभार व्यक्त प्रिन्सिपल दुर्गेश मीणा द्वारा किया गया।