मनासा। गुरुवार को जिला अस्पताल नीमच में देवरी खवासा निवासी एक 27 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक को जहरीले जानवर के फूंक मारने से गंभीर हालत में नीमच अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
मिली जानकारी अनुसार देवरी खवासा निवासी दिनेश पिता भगतराम मेघवाल उम्र करीब 27 वर्ष बीती रविवार को अपने घर पर सो रहा था। तभी एक जहरीले जानवर (चित्ती) ने फुंकार मार दी जिससे उसके पूरे शरीर पर फफोले उभरने लगे। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां का उपचार के लिए भर्ती किया गया। वहीं गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उक्त युवक दिनेश मेघवाल की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
बताया जा रहा है उक्त युवक की करीब 2 वर्ष पहले एक सड़क हादसे में दोनो पैरो की घुटने की हड्डी फेक्चर हो गई थी जिस से चलने में असमर्थ था और लंबे समय से घर पर ही रहा रहा था। युवक के मौत की खबर के बाद परिवारजन में शोक की लहर छा गई।