कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षको के साथ ही सेवानिवृत शिक्षक का भी सम्मान किया गया। प्राकृतिक स्थल रानीछाजे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सादे समारोह में आचार्य दीदी का लेखनी प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक रामचंद्र मालवीय जमनाशंकर कुलमोदिया का सम्मान समाज सेवी राजेंद्र जैन ने किया।