नीमच। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के माध्यम से एक ज्ञापन अफीम उत्पादक किसानों को लाइसेंस वितरण में सार्वजनिक सूचना ग्राम व चौपाल स्तर पर देने के लिए जिला कलेक्टर नीमच को दिया जाएगा ताकि किसान लाइसेंस पट्टा प्राप्त करने के लिए भ्रष्टाचार के शिकार न बने। इसलिए सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को कल दिनांक 6-9-24 को सुबह 11.30 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रतन पंडित द्वारा दी गई है।