शाजापुर। जिले के कालापीपल तहसील के ग्राम खरदोन कला में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आदरणीय राजगुरु अंबाराम ने कथा वाचन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जनपद सदस्य विष्णु गुरु पाटीदार द्वारा राजगुरु अंबाराम के स्वागत से हुई। इसके बाद राजगुरु ने श्री भागवत ज्ञान गंगा के माध्यम से उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और मार्गदर्शन प्रदान किया।
यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत अनुभव था, जिन्हें राजगुरु के द्वारा दिए गए संदेश और ज्ञान से लाभ हुआ।
कथा का रसपान करने वाले धर्म प्रेमी बंधु विष्णु पाटीदार, घासीराम पाटीदार, निर्मल पाटीदार, रामचंद्र, मनोहर लाल, गंगा प्रसाद, चतुर्भुज, केवल राम, रवि पाटीदार, मुरली दास और मातृशक्ति सहित सभी का स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया। इस आयोजन में जय श्री कृष्णा राधे राधे के उद्घोष के साथ समापन हुआ।