BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 11:38 am
BIG NEWS : भादवा बीज को बाबा रामदेव का इस बार 72वां मेला ऐतिहासिक रूप से सफल रहा, दर्शन हेतु रिमझिम बारिश के बावजूद उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, पढ़े भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेडा। चीताखेड़ा -हरनावदा के बीच झील में स्थित अति प्राचीन लोक देवता बाबा रामदेव के मंदिर पर भादवा बीज गुरुवार को तीन दिवसीय 72वां भव्य मेले का  मेला समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। भव्य मेले में दूरदराज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिन भर रिमझिम बारिश पर बाबा रामदेव के भक्तों की आस्था पड़ी भारी, दिन भर बारिश का दौर रुक-रुककर चलता रहा जिसके बीच बारिश की परवाह किए बगैर भक्तों के कदमों को बाबा रामदेव के दिव्य दर्शन करने से रोक नहीं पाई। बाबा रामदेव मेले में इन्द्र देव ने खलल डालने का खूब प्रयास किया परन्तु बाबा रामदेव के भक्तों और मेलार्थियों ने बारिश की परवाह किए बगैर हजारों मेलार्थियों का जनसैलाब उमड़ा। बाबा रामदेव के अलौकिक दरबार में बाबा के दिव्य दर्शन कर अपनी मांगी गई मुरादे पूरी होने पर धन्यवाद देकर आशीर्वाद लिया।
विशाल बाबा रामदेव मेले में दूर-दूर क्षेत्रों से भक्तों ने स्वदेशी वाद्य यंत्र ढोलक, हारमोनियम, मजीरा एवं तंदूरे की तान पर बाबा के मधुर भजनों की धूनों पर नाचते झूमते हुए निशान (ध्वजा) लिए चौखट पर पहुंचकर बाबा के दर्शन कर अपनी मांगी मुरादे पूरी होने पर बाबा रामदेव जी का धन्यवाद किया। मेले में पुलिस प्रशासन की ओर से जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन की मौजूदगी में हेड कांस्टेबल अमित भावसार, आरक्षक श्याम व्यास, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक अशोक पाटीदार प्रारंभ से ही पूरे समय सुरक्षा दृष्टि से बारिकी से पैनी नजर लगाए हुए थे। कोई अपने निजी वाहन ट्रैक्टर से तो कोई अपने चार पहिया वाहनों से तो कोई मोटरसाइकिल से तो कोई साइकिल से तो कोई पैदल अपनी-अपनी सुविधानुसार परिजनों के साथ बाबा रामदेव मेले में पहुंचे, जहां बाबा की चौखट पर पहुंच कर अपनी मुरादे मांगी और मेले का आनंद लिया। मेले में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस, जंपिंग जैक भी लगे हुए थे जहां मेलार्थी बच्चों ने खूब आनंद लिया। भव्य मेले में मेलार्थी के लिए चटपटे स्वाद के लिए पकौड़ी, कचोरी, भेलपुरी, चाट, पानी-पतासे आदि दुकाने से जीत ली जिसका जमकर चटकारे लिए। महिलाओं के श्रृंगार हेतु मनिहारी दुकानें शानदार ढंग से सजी हुई थी जहां महिलाओं ने भी श्रृंगार की चीजों की जमकर खरीदारी की। बाबा रामदेव जी की चोखट पर भीमपुरा,भोपतपुरा, धामनिया, पठारिया सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से  श्रद्धालुओं ने बाबा से मांगी गई मन्नतें पूरी होने पर निशान (ध्वज) को लेकर ढोलक, हारमोनियम, झांझ मंजीरा, खंजरी की सुमधुर संगीत पर बाबा के भजनों पर नाचते झुमते थिरकते हुए बड़ी संख्या में बाबा की चोखट पर पहुंचे। अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया, कोषाध्यक्ष शांतिलाल जैन झातरिया, पत्रकार दशरथ माली, कारुलाल कच्छावा,पप्पू भाई कच्छावा लक्ष्मीपुरा, पत्रकार भगत मांगरिया, लियाकत मंसूरी, सुनिल शर्मा, मदनलाल माली के अथक प्रयासों से इस बार बाबा रामदेव का 72वां मेला बारिश के बावजूद भी ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। राजनितिक नेताओं सहित कई वरिष्ठ लोगों ने भी बाबा रामदेव जी के दिव्य दर्शन कर मेले में शिरकत की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE