नीमच। जिले के ग्राम छायन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित होने जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत में भागवत प्रवक्ता परम पूज्य पंडित मदनलाल नागदा के मुखारविंद से कथा प्रवाहित होगी। कथा की शुरूआत आज कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व बालिकाओं में उत्साह दिखाई दिया। 06 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3.30 बजे तक कथा आयोजित होगी। ग्रामवासियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कथा पांडाल पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।