BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 12:25 pm
KHABAR : मनासा से गणबोर चारभुजा को आज निकलेगी 30वीं पैदल यात्रा, जल जुलना एकादशी के मुख्य चल समारोह में होंगे भक्त शामिल, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चारभुजा पैदल यात्रा संघ द्वारा शुक्रवार सुबह आराध्य चारभुजा गणबोर के लिए 30वीं पैदल यात्रा निकली। इस पैदल यात्रा में करीब 400 के करीब पैदल यात्री शामिल हुए। कपड़ा बाजार स्थित श्रीचारभुजा  मंदिर पर विशेष पुजा अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ हुई। धर्म ध्वजा लिए पैदल यात्री  नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री चारभुजा गणबोर धाम के लिए प्रस्थान किया।  पैदल यात्रियों का नगर में जगह जगह स्वागत किया। कारगिल चौक पर प्रेसक्लब द्वारा पैदल यात्रियों का स्वागत किया गया।
संघ द्वारा लगातार 30वीं पैदल यात्रा हैं। जिसमें मनासा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों पैदल यात्री शामिल हुए। यात्रा नीमच, निम्बाहेड़ा, आवरी माता, भादसोड़ा चौराहा, फतेहनगर, नाथद्वारा, कांकरोली रामेश्वरम धाम, श्री रूप नारायण जी के दर्शन कर 14 सितंबर को जल जुलना एकादशी पर मुख्य चल समारोह रेवाड़ी में शामिल होगा। साथ ही श्री गणबोर चारभुजा नाथ जी को भोग लगाया जाएगा। यात्रा 15 सितंबर को मनासा के लिए प्रस्थान करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE