BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 1:39 pm
KHABAR : नीमच जिले के मनासा से चारभुजा नाथ मन्दिर दर्शन के लिए रवाना हुई 30वीं पैदल यात्रा, 400 से ज्यादा पैदल यात्री हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा नगर से राजस्थान के श्री चारभुजा नाथ मंदिर दर्शन के लिए 30वीं पैदल यात्रा शुक्रवार को रवाना हुई। इस यात्रा में करीब 400 से अधिक पैदल यात्री शामिल हुए। श्री चारभुजा नाथ पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में यह यात्रा निकाली गई। यात्रा शामिल पुरुष श्वेत वस्त्र धारण कर गले में केसरिया दुपट्टा डाले नजर आए। यात्रा 10 दिनों में करीब 280 किलोमीटर की दूरी तय कर एकादशी के दिन श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेगी।

शुक्रवार सुबह पैदल यात्री नगर के श्री चारभुजा नाथ मंदिर से भगवान के दर्शन पूजा अभिषेक करने के बाद रवाना हुई। यह पैदल यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी इस दौरान ढोल धमाके और डीजे की धुन पर यात्रा में शामिल और विदाई देने पहुंचे लोग झूमते नाचते हुए दिखाई दिए। पद यात्रियों को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवक युवतियां पहुंचें

नगर में जगह-जगह पद यात्रियों का विभिन्न सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संगठनों व संस्थाओं और पदाधिकारी के द्वारा पुष्प वर्षा करो अभिनन्दन किया गया। भक्त आस्था के साथ भगवान श्री चारभुजा नाथ का विमान सिर पर लेकर चल दिखाई दिए। इस दौरान सभी भगवान चारभुजा नाथ के जयकारे लगा नजर आए। पैदल यात्री 15 सितंबर को मन्दिर पहुंचकर धर्म ध्वजा भगवान चारभुजा को चढ़ाएंगे। यहां मत्था टेक-कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना का आशीर्वाद मांगेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE