भौरासा। भादवा बीज पर बाबा रामदेव जी का ग्रामीणों द्वारा सात दिवसीय जन्मोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास से मनाया गया।नगर व ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य आस्था का केंद्र बाबा रामदेव के साथ सात दिवसीय महोत्सव आज से शुरू होकर तेजा दशमी के दिन समापन होगा भादवा बीज के दिन सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के साथ अखंड ज्योत जलाई गई वही साथ दिवसीय भजन कीर्तन शुरू हुए भजन कीर्तन करने नगर व आसपास व दूर के गांवों के भजन मंडली अपने सु मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर अपनी हाजिरी लगाते हैं यहां पर स्थित माली मोहल्ले में बाबा रामदेव जी का मंदिर जहां के पंडा पवन प्रजापति बताते हैं कि यहां मंदिर में जो भी सच्चे मन से कुछ मांगता है उसकी मुराद यहां पूरी होती है वही महिलाओं की गोदी भरी जाती है महिलाएं यहां पर आकर बाबा से मुराद मांगती है मुराद अपनी पूरी होने पर अपने बच्चे को यहां पर बाबा के सामने लेटा कर अपनी मांग पूरी करती है वही दूसरी जगह स्थित टॉकीज के पास बाबा रामदेव जी का मंदिर जहां के पुजारी भादर सिंह भाटिया बताते हैं कि यह मंदिर भी बरसों पुराना है यहां पर जो भी सच्चे मन से मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है फिर वहां जाकर बाबा को प्रसाद चढ़ाता है।