BREAKING NEWS
BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 4:23 pm
BIG REPORT : नीमच में भारतीय जनता पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान, जिले में 2 लाख 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य, पार्टी कार्यालय तपोभूमि पर हुआ प्रेसवार्ता का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 सितम्बर से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता लेकर शुरू की है। इसी कड़ी में राज्य, जिला, मंडल स्तर पर चरणबद्ध तरीके से डिजिटल और फिजिकल रूप से सदस्यता दिलवाने का काम बीजेपी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता की ओर से किया जाएगा। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर शुक्रवार को नीमच जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार ने इस प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा भी मंचासीन रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पवन पाटीदार ने बताया कि भाजपा ने 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरे देश मे रखा गया है। वही नीमच जिले में भी 2 लाख 50 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान के तहत 1 से 24 सितंबर तक पहला चरण चलेगा। दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर से चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर में सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। फिर 1 नवंबर से 10 नवंबर तक विशेष अभियान चलेगा 18 साल के उम्र वाले को ही सदस्य बनाया जाएगा। वर्तमान में नीमच जिले में लगभग 60 हजार से अधिक सदस्य बने चुके है। पिछले अभियान में 85 हजार सदस्य जिले में बनाए गए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE