खरगोन। अखंड सौभाय का पर्व हरतालिका तीज शुक्रवार को महिलाओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया। हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं सहित युवतियों में भी खासा उत्साह रहा। इस दौरान सुहागन महिलाएं व कुंवारी युवतियों ने माता पार्वती, भगवान शिव व भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। सुहागन महिलाओं ने सुखी दांपत्य जीवन एवं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। वहीं कुंवारी युवतियों ने अच्छे वर के लिए व्रत रखा। पूजन करने मन्दिर पहुंची कविता मकवाना, मेघा मकवाना, रेणु महाजन, दीपा नीमा, मंजुला महाजन आफ ने बताया कि यह पर्व अखण्ड सौभाग्य की कामना को लेकर किया जाता है, ऐसा माना जाता है सबसे पहले यह व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। इसलिये कुवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना लिए हरतालिका तीज व्रत रखकर पूजा करती है।