चितौड़गढ़। भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान न्यास की ओर से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 7 सितम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे से व प्रथम प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन रविवार 8 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से गीता भवन व खालसा हेरिटेज, आदर्श नगर जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी करेगें। भारतीय सिन्धु सभा प्रदेश उपाध्यक्ष वन्दना वजीरानी एवं जिला अध्यक्ष जोधराज तनवानी भाग लेगें।
प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि परिचय सम्मेलन का उद्घाटन सत्र में स्मारिका का विमोचन महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, प्रेम प्रकाश श्री अमरापुर के मण्डलाचार्य स्वामी भगत प्रकाश जी के साथ संत महात्माओं व अतिथियों में मार्गदर्शन कैलाश चन्द शर्मा, मुख्य अतिथि अजयपाल सिंह, अध्यक्ष सिख समाज, अध्यक्षता पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत जयपुर के अध्यक्ष गिरधारी मनकाणी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हनी लखवाणी व सतीश गोपालाणी जयपुर, सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश लखवाणी व राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वाधवाणी होगें।