चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के तत्वाधान में निम्बाहेड़ा के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्व शंकरलाल राजोरा एवं उनकी धर्म पत्नी स्व पार्वती देवी राजोरा की पुण्य स्मृति में प्रतिभा एवं संस्थान द्वारा भामाशाह सम्मान समारोह 08 सितम्बर रविवार को आयोजित किया जाएगा।
आयोजको के अनुसार, रविवार को गांधीनगर स्थित निर्माणाधीन श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास परिसर में संस्थान के तत्वाधान में भामाशाह एवं निम्बाहेड़ा नगर पालिकाध्यक्ष स्व शंकर लाल राजोरा एवं उनकी धर्म पत्नी स्व पार्वती देवी के पुण्य स्मृति में जिला स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
भामाशाह एवं प्रतिभा समान समरोह के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त नगर नियोजक, चित्तौड़गढ़ मनमोहन कुमावत होंगे। आयोजन की अध्यक्षता जिला पुलिस उप अधीक्षक रावतभाटा प्रभुलाल कुमावत एवं विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक, प्रतापगढ़ सुरेश चन्द्र शिल्पकार, राष्ट्रीय वित्त मंत्री भा म कु, समाजसेवी बृजमोहन होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवा निवृत्त लेखाधिकारी शासन सचिवालय जयपुर हरीश चन्द्र कुमावत होंगे।
संस्थान सचिव राजकुमार बेरा ने जानकारी देते बताया कि जिला स्तरीय आयोजन के तहत संस्थान के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सामूहिक विवाह सम्मेलन सहित निर्माणाधीन छात्रावास निर्माण कार्य में समाज के जिन भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई उन सभी भामाशाहों का शॉल ओढाकर, उपरना पहना, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिले से 10वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने छात्र-छात्राओं एवं डिग्री/डिप्लोमा सहित खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। अब तक लगभग 200 भामाशाह एवं प्रतिभाओ का पंजीयन किया जा चुका है, इन सभी को सम्मानित किया जाएगा।