जावद। दिव्यांग जनों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण व उन्हें शासन प्रशासन की समुचित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत दिव्यांग जनों की अग्रणी संस्था दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान अध्यक्ष राम प्रकाश बलदेवा जांगिड़, सचिव तुलसीराम मेघवाल, कोषाध्यक्ष राधा ग्वाला ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के 18 लाख दिव्यांगजन वृद्ध जनों से वादा किया था कि अगर दिव्यांगजन और वृद्ध जन हमें समर्थन करते हैं तो हमारी सरकार बनने की दशा में दिव्यांगजनों और वृद्ध जनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 600 रूपए से बढ़कर 1500 रूपए करेंगे। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि सरकार के सरकार के गठन के 11 महीने बाद भी सरकार ने आज तक पेंशन बढ़ाने का मामला संज्ञान में नहीं लिया। इस कारण दिव्यांगजन और वृद्ध जनों में भयंकर आक्रोश है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सरकार को प्राथमिकता से सरकार के गठन होते से ही अपना वादा निभाना था। लेकिन सरकार ने वादा नहीं निभाया। सरकार से अपने वादे अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन 600 रूपए से बढ़कर 1500 रूपए करने की मांग को लेकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए संस्था द्वारा 10 सितंबर मंगलवार को प्रातः 11 बजे रेड क्रॉस सोसाइटी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जिला चिकित्सालय के पास नीमच में दिव्यांगजन न्याय आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी सभी दिव्यांगजन रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। वहां पर दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु व सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व राज्यपाल व स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संस्था अध्यक्ष राम प्रकाश बलदेवा जांगिड़ ने जिले के सभी दिव्यांग साथी भाई बहनों से अनुरोध किया है कि सभी दिव्यांग साथी भाई बहन अपने साथियों के साथ अपने वाहन लेकर दिव्यांग हितों के लिए निकाली जा रही है रैली को सफल बनावे व दिव्यांग एकता का परिचय देवे।
रैली संबंधित और अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8989622180 पर संपर्क कर सकते हैं l