BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 10:32 am
BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी कार की सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से हुई टक्कर, हादसा होते ही मची अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौडी एंबुलेंस, परिवार में पसरा मातम, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में शनिवार तड़के 3 हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। यहां श्रद्धालुओं से भरी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर घायल हैं। सभी को लटेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


हादसा जिले के लटेरी पेट्रोल पंप के पास हुआ। श्रद्धालुओं की कार सिरोंज की तरफ से आ रही थी, इसी दौरान अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी राजस्थान के झालरवाड़ा के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। 


सीएम मोहन ने जताया दुख 
इस दर्दनाक सड़क हादसे पर सीएम मोहन ने (एक्स) पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि विदिशा जिला अंतर्गत लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी 4 लोगो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।


मैं बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।  


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE