चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा भारत सरकार के एक पेड माँ के नाम अभियान एवं हरित चित्तौड़ 2024 के तहत वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन एवं जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी द्वारा प्लांट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान युनिट हेड जैन ने पौधारोपण एवं उनका रक्षण करने हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि हमें वृक्ष संरक्षण को अपने दैनिक जीवन में उतारते हुए अपने घर, ग्राम, पंचायत एवं जिले को हरित बनाकर अपने जीवन को सार्थक बनाना हैं। जैन ने बताया कि कम्पनी द्वारा आओं अपना फर्ज निभाये, पेड़ लगाकर फर्क दिखाये नारे के साथ लोगों को वृक्षारोपण का महत्व बताकर उन्हे निरन्तर जागरुक करते हुए प्लांट, माइन्स एवं काॅलोनी परिसर के साथ-साथ परियोजना क्षेत्र के सभी गांवों में पौधारोपण एवं वितरण किया जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक जोशी ने वंडर सीमेंट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्याें की सराहना करते हुए कहा की हरियाली तथा पर्यावरण बचाने के क्षेत्र में कम्पनी द्वारा बहुत ही सकारात्मक कार्य किया जा रहा है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं भी इस अभियान का हिस्सा बना, जिसके तहत कम्पनी परिसर के साथ-साथ आसपास के गांव में भी पेड़ पौधे लगाकर क्षेत्र को हरा भरा करने का कार्य किया जा रहा है।