BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 12:02 pm
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस के नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, महासचिव की दौड़ में मीनाक्षी नटराजन और अरुण यादव का नाम, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं को केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के कमलनाथ, मीनाक्षी नटराजन और अरुण यादव को दिल्ली में पार्टी अहम जिम्मेदारी दे सकती है। जिसे लेकर अटकलें जारी है, तीन में से दो नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। जबकि एक नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। 


ऐसी घटना से मानवता कलंकित, राहुल बोले- समय आ चुका है कि
मीनाक्षी नटराजन और अरुण यादव दोनों पूर्व सांसद है और राहुल गांधी के करीबी हैं। दोनों के पास फिलहाल पार्टी संगठन में कोई महत्वपूर्ण पद नहीं है। राष्ट्रीय सचिवों के बाद जल्द महासचिवों की कांग्रेस की लिस्ट आनी हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि संगठन बदलाव में अरुण यादव और मीनाक्षी नटराजन को महासचिव बनाया जा सकता है और किसी प्रदेश का प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 


कमलनाथ को भी मिल सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
कुछ दिन पूर्व राहुल गांधी से कमलनाथ की मुलाकात हुई थी, उसी के बाद से अटकलें लगाई जा रही है की कमलनाथ फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी होगी। इस बार उन्हें मध्यप्रदेश से दूर करते हुए राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी जिम्मेदारी दे सकते है। 


मध्यप्रदेश के पांच युवा नेताओं को बनाया गया था राष्ट्रीय सचिव
पिछले हफ्ते आई कांग्रेस राष्ट्रीय सचिवों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के पांच युवा नेताओं को मौका मिला था, जिसमें सत्यनारायण पटेल, नीलांशु चतुर्वेदी, भूपेंद्र मरावी, कुणाल चौधरी शामिल थे। सभी नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के साथ अलग-अलग राज्यों का सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। मध्यप्रदेश के नेताओं को कांग्रेस केंद्रीय संगठन में कद बढ़ने के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं की महासचिव की लिस्ट में भी एमपी के कई नेताओं का नाम हो सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE