नीमच। जिले के ग्राम झालरी में श्री देवनारायण भगवान मित्र मण्डल द्वारा भगवान देवनारायण के प्रिय लीलाधर का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 09 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे देवनारायण मंदिर से भव्य रैली व शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा। समस्त ग्रामवासियों ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों से भी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।